आगरा के थाना खेरागढ़ पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान चोरों के एक गैंग को पकड़ लिया। मुठभेड़ में दो बदमाशों गोली लगने से घायल हो गए। गैंग विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर से कॉपर तेल व अन्य कीमती सामान की चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। बीते दिनों थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव गढ़ी ताल से ढाई सौ केवी के ट्रांसफार्मर से करीब 5 लाख कीमत का तेल,कॉपर आदि अपराधी चोरी कर ले गए थे।
एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि देर रात्रि गस्त के दौरान कागारौल रोड से भाकर मार्ग पर जाने वाले लिंक रोड पर संदिग्ध मैक्स गाड़ी जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, इस दौरान गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया, जिसमें दो युवक साहूकार और दीवान सिंह को पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु आगरा अस्पताल भेज दिया गया है।
ये किए गिरफ्तार
1- शिशुपाल उर्फ चंगो निवासी
हिरोड़ा,थाना सैयां
2- दीवान सिंह निवासी रामपुरा थाना सैयां
3- साहूकार निवासी रामपुरा थाना सैयां
4- महेश निवासी कुतकपूरा थाना शमशाबाद
5- अजीत नगला हरगोविंद जॉनरी थाना फतेहपुर सीकरी
ये हुए घायल
दीवान सिंह निवासी रामपुरा थाना सैयां
साहूकार निवासी रामपुरा थाना सैयां
ये हुई बरामदगी
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों से दो तमंचा तीन जिंदा और सात खोखा कारतूस और चार बोरे चोरी का तार व मैक्स गाड़ी को बरामद किया गया है।