फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Crime: पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के विवाद में की गई थी शकील की हत्या

Wed, 21 Sep 2022 06:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

22 जुलाई को सैफई बाईपास पर शकील का शव मिला था। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल के गांव गंभीरा निवासी शकील की हत्या जमीन के विवाद को लेकर की गई थी। परिचितों ने ही ईंट से उसका सिर कुचल कर लाश को फेंक दिया। 22 जुलाई को उसका शव सैफई बाईपास पर सड़ी गली अवस्था में मिला था। एसपी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र में 22 जुलाई सैफई बाईपास पर पुलिया के पास पुलिस को एक सड़ा गला शव बरामद हुआ था। शव की पहचान गांव गंभीरा निवासी शकील के रूप में हुई थी। उक्त मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी थी। बुधवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि मंगलवार की रात एक सूचना पर पुलिस ने किरथुआ से गंभीरा जाने वाले मार्ग से सुशील उर्फ गोलू निवासी गांव नदरेला थाना कुर्रा और अंकित उर्फ शिवम निवासी गांव गंभीरा को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जा से एक कार भी बरामद हुई। इनके कब्जा तमंचा और कारतूस भी मिले।

ये था पूरा विवाद 

पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसे जानकारी मिली कि जमीन के विवाद को लेकर शकील उसकी हत्या करना चाहता था। इसी वजह से उसने अपने भाई शीटू उर्फ हरगोविंद, सुमित उर्फ सुम्मी और सुशील उर्फ गोलू  साथ मिलकर शकील की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी थी। शव को सैफई बाईपास पर विश्राम सिंह के खेत में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है। एसपी ने बताया कि उक्त मामले में वांछित दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

हत्यारोपी हैं शातिर अपराधी

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए सुशील उर्फ गोलू लूट हत्या सहित करीब पांच मामले दर्ज हैं, अंकित उर्फ शिवम पहले भी हत्या कर चुका है, उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। वांछित शीटू उर्फ हरगोविंद पर हत्या के दो मामले सहित 12 मुकदमा दर्ज हैं। सुमित उर्फ सुम्मी पर तीन हत्याओं सहित सात आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें