फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चौकी पर जमा कराया रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को सड़क पर मिले दो लाख रुपये विवाद की स्थिति बनने के बाद बुधवार को चौकी पर जमा कराए गए।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर कस्बा निवासी रितेश बीएससी की परीक्षा देने के लिए कॉलेज जा रहा था। सदर बाजार में बर्तन व्यवसायी संजीव गुप्ता की दुकान के सामने दो लाख रुपये पड़े मिले। छात्र कॉलेज जा रहा था तो उसने रुपये दुकानदार के पास जमा कर दिए। कहा कि अगर कोई तलाश करता हुआ आए तो उसे दे देना अन्यथा इसे चौकी पर जमा करा देंगे। जब छात्र लौट कर आया तो दुकानदार ने कहा कि नकदी उसके ताऊ की है जिसके बाद छात्र ने दुकानदार के खिलाफ चौकी पर तहरीर दी। बुधवार की सुबह चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने दोनों पक्ष को चौकी पर बुलाया। दुकानदार ने 46200 रुपये की नकदी होने की बात स्वीकार की। चौकी इंचार्ज ने रुपये चौकी पर जमा करा लिए, कहा यदि कोई विवरण के साथ वहां आएगा तो उसे नकदी दी जाएगी। नहीं तो नकदी दुकानदार को वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें