फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस करेगी गवाहों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गंभीर मामलों में गवाहों की सुरक्षा में अब किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी। पुलिस की ओर से गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को इस तरह के मामले चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गंभीर मामलों में आरोपियों को शत प्रतिशत सजा कराने के साथ ही पुलिस अब मामलों में गवाह की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर हो चुकी है। अब गवाहों की सुरक्षा का चक्र और भी मजबूत होगा। थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज सूची बनाकर अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही गवाह लगातार संपर्क में रहेंगे। गवाहों की शिकायतों पर भी पुलिस को गंभीरता से ध्यान देना होगा। शिकायत गंभीर होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराना होगा।
पूर्व में गवाहों पर होते रहे हमले की घटनाओं को लेकर प्रशासन गंभीर हो चुका है। अपराधी किसी भी कीमत पर सजा पाए बिना छूटने न पाएं, इसको लेकर अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। एक ओर जहां छूटे मामलों की मॉनीटरिंग कर मामले छूटने की वजह तलाश की जा रही है। वहीं मुकदमों में की जा रही पैरवी व गवाही आदि पर ध्यान देकर मामले मजबूत किए जाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व में हुई हत्या और जानलेवा हमले की प्रमुख वारदातें
-11 फरवरी 2016 को असरोही में हुए चौहरे हत्याकांड के गवाहों की हत्या करने आए चार शूटर एसटीएफ आगरा ने गिरफ्तार कर लिए थे।
-27 नवंबर 2016 को गांव मनौना निवासी असरोही हत्याकांड के गवाह थानेदार सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। साथी मलखान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
-छह अप्रैल 2018 को पति की हत्या के मामले में गवाही देने जा रही भावना चौहान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।
गवाहों की सुरक्षा के लिए पुलिस पर्याप्त इंतजाम करती है। दीवानी में भी पुलिस और पीएसी की निगरानी रहती है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें