फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को घर में घुसकर गोली मारी, रंजिशन दिया वारदात को अंजाम, उपचार के दौरान मौत

Thu, 30 Apr 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
राधाकृष्ण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद में भोगांव थाना क्षेत्र के नगला गैंती में राशन डीलर (कोटा) की रंजिश को लेकर मंगलवार शाम एक हेड कांस्टेबल को घर में घुसकर गोली मार दी थी। सिपाही को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान सिपाही ने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस का कहना है कि जानलेवा हमले का मामला अब हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला गैंती निवासी 50 वर्षीय राधाकृष्ण फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। गांव के रहने वाले कश्मीर सिंह से राशन के कोटा को लेकर रंजिश चल रही थी। आरोप है कि उक्त रंजिश के चलते मंगलवार की शाम जब राधा कृष्ण अपने घर पर थे, तभी कश्मीर सिंह, अंकित, हरदेव, मंजीत और गोविंद लाठी-डंडे व असलाह लेकर घर में घुस आए।

आते ही गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। राधाकृष्ण के सिर और पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पत्नी अनीता भी जख्मी हो गईं थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से राधाकृष्ण को सैफई रेफर कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सैफई में उपचार के दौरान राधाकृष्ण ने दम तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट सिपाही के पुत्र गौरव ने नामजद लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई। वहीं सिपाही की मौत के बाद पुलिस अब मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम कर कार्रवाई करेगी। क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

कोटा को लेकर था तनाव पूर्ण माहौल
जानकारी के अनुसार गांव में पहले राशन का कोटा कश्मीर सिंह के पास था। उसके बाद कोटा राधेश्याम के परिवार में आ गया था। दोनों पक्ष गांव के कोटा को अपने वर्चस्व से जोड़ बैठे थे। दोनों के बीच जबरदस्त तनाव को देखते हुए कुछ समय पूर्व कोटा पडुआ रोड निवासी जालंधर सिंह को हस्तांतरित कर दिया गया।

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश
गांव गैंती में सिपाही को गोली मारे जाने की वारदात के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नामजद किए गए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें