कोतवाली में एक भाजपा कार्यकर्ता और सिपाही के बीच हुई बहस के बाद हाथापाई हो गई। साथी पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर उन्हें अलग हटाया। बुधवार को पीड़ित पार्टी पदाधिकारियों के साथ एएसपी से मिला। सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी चंदन राजपूत भाजपा कार्यकर्ता है। सोमवार की रात वह किसी मामले में थाने में पहुंचे थे। वहां तैनात होमगार्ड और एक सिपाही से इंस्पेक्टर के बारे में जानकारी ली। किसी बात को लेकर सिपाही से बहस हो गई। आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने पार्टी के नेताओं को गालियां देनी शुरू कर दी।
चंदन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई कर दी। बुधवार को चंदन पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ एएसपी ओमप्रकाश सिंह से शिकायत करने पहुंचे। बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान व उसके साथ मारपीट की गई।