फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभियान चलाकर पुलिस ने पकड़े 31 वांछित और वारंटी

Sun, 15 Dec 2024 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर पुलिस ने पकड़े 31 वांछित और वारंटी
विज्ञापन

- सभी को न्यायालय में किया पेश, एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में पुलिस ने वांछित और वारंटी के खिलाफ अभियान चलाया। रविवार को 28 वारंटी और 3 वांछित अपराधी गिरफ्तार करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किए गए।
एसपी की ओर से अपराध समीक्षा बैठक कर सभी प्रभारी निरीक्षकों को वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कड़े निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से अपराधियों की धरपकड़ की प्रक्रिया तेजी के साथ शुरू हो गई है। रविवार को करहल थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 9 वारंटी गिरफ्तार किए। औंछा पुलिस ने 5, भोगांव थाना पुलिस ने 4, बिछवां 3, घिरोर 3, कुर्रा थाना पुलिस ने 3 सहित कुल 31 वारंटी और वांछित गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें