फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, ओपन बार पर 25 हवालात में डाले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नववर्ष पर आयोजनों को देखते हुए पुलिस मंगलवार से ही अलर्ट हो गई है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। खुले में शराब पीने वाले 25 लोगों को पकड़ा गया। उन्हें हवालात में डाल दिया गया। इसके अलावा होटल, रेस्तरां, रूफटाॅप, कैफे में चेकिंग की गई। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि नव वर्ष के पहले आयोजनों और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। सभी रूफटॉप, होटल, क्लब, डिस्को आदि पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। एसीपी हरीपर्वत ने फोर्स के साथ आईएसबीटी पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कमलानगर पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर चेकिंग की। रकाबगंज पुलिस सड़क पर बैरिकेडिंग कर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर रही थी। ट्रांस यमुना और एत्माद्दौला पुलिस ने हाईवे और अन्य स्थानों पर गश्त कर ओपन बार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें