पुलिस कमिश्नर के पीआरओ को जब इस फर्जी व्हाट्सएप के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल ही साइबर सेल को सूचना दी। इसके साथ ही परिचितों को भी मैसेज किया कि उनके नाम पर पैसे न दें।
आगरा के पुलिस कमिश्नर के पीआरओ साइबर क्राइम में खुद ही फंस गए। उनके नाम से शातिरों ने फर्जी व्हाट्सएप बनाया और उनके परिचितों से रकम मांगना शुरू कर दी। जानकारी होने पर पुलिस कमिश्नर के पीआरओ ने परिचितों को फोन कर इसकी जानकारी दी, साथ ही साइबर सेल को सूचना देकर फर्जी अकाउंट बंद कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह के पीआरओ जसवीर सिंह का फर्जी व्हाट्सएप बनाकर रुपयों की मांग की जा रही है। जब इसकी जानकारी पीआरओ को हुई तो वे हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल ही अपने परिचितों को फोन और मैसज कर सूचित किया कि किसी को भी पैसे न दें।