फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को भोजन मुहैया कराने के लिए पुलिस प्रशासन आगे आया

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के तीसरे दिन पुलिस प्रशासन ने गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ मदद के लिए हाथों को आगे बढ़ाया है। पुलिस ने ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है, जहां पर गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग रहते है और रोजगार न मिलने के कारण उनके घरों में चूल्हे नहीं जल पा रहे है या फिर उन लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जो बेघर है और मंदिरों या सार्वजनिक स्थान पर रहकर गुजर बसर कर रहे है। ऐसे लोगों को शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ भोजन वितरण की व्यवस्था शुरू कर दी। ऐसे लोगों को दोनों समय भोजन उपलब्ध कराने के लिए पुलिस ने शहर के एक होटल को चिन्हित किया है। होटल स्वामी को खाद्य सामग्री के साथ ही गैस सिलेंडर तक उपलब्ध करा दिए है। खाना बनाने वाले कर्मचारियों को भी मजदूरी दिए जाने की बात भी पुलिस अधिकारियों द्वारा दिए जाने की बात कही गई है। जिससे मेहनत मजदूरी करने वालों के यहां भी दो वक्त का चूल्हा जल सके। इसके साथ ही उन लोगों को भी रसूलपुर पुलिस द्वारा भोजन वितरण की व्यवस्था कराई गई। जो दिल्ली, नोएडा, गुडगांव के साथ अन्य प्रदेशों व जिलों से निकल तो आए, लेकिन वाहन की सुविधा न मिलने के कारण पैदल ही अपने घरों के लिए जा रहे है। ऐसे लोगों को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने रोक कर उनको थाने के सामने भोजन के पैकेट वितरण कर भोजन कराया। भोजन करने के बाद यह लोग अपने-अपने घरों के लिए पैदल ही रवाना हो गए। वहीं सदर तहसीलदार विवेक भदौरिया द्वारा सदर बाजार में भोजन के पेकिटों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें