फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra:दरोगा के घर चोरी के आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस, हिरासत में लिया गया सराफ

Mon, 23 Feb 2026 11:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में दरोगा के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस ने संदिग्ध की निशानदेही पर एक सराफ को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रह रहे चौकी प्रभारी के किराए के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


छत्ता थाना के डिवीजन चौकी प्रभारी रोबिन्स एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। उन्होंने थाना एत्माद्दौला में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 15 फरवरी की सुबह उन्हें मकान मालिक ने कमरे के ताले टूटे होने की जानकारी दी। घर से लाखों के जेवर और 20 हजार नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

पूछताछ में उसने सराफ को माल बेचने का आरोप लगाया है। वहीं लोहामंडी निवासी सराफ मनीष वर्मा की पत्नी राखी वर्मा ने एम्स पर पोस्ट कर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मदद की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि एत्माद्दौला पुलिस उनके पति को तीन दिन से हिरासत में लिए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें