फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समझाैता कराने पहुंचे प्रधान से पुलिस चाैकी में धक्कामुक्की, दरोगा पर गिरी गाज; हटाए गए

Tue, 24 Mar 2026 11:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पिता-पुत्र के विवाद में पूर्व प्रधान बलवीर सिंह उर्फ बल्लो पहलवान भी पुलिस चाैकी पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया। पूर्व प्रधान की चौकी प्रभारी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि चाैकी प्रभारी ने धक्कामुक्की भी की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा की ककुआ चौकी प्रभारी दीपक चौधरी को हटा दिया गया। थाना अछनेरा की बयारा चौकी प्रभारी रहे अनुज कुमार को नया प्रभारी बनाया गया है। बताया गया है कि एसआई दीपक चौधरी की एक प्रधान से कहासुनी हो गई थी। प्रधान की तरफ से अधिकारियों को अवगत कराया। उनकी कार्यप्रणाली ठीक नहीं होने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


गांव इटोरा निवासी पिता-पुत्र में रविवार रात को विवाद हुआ था। मामला ककुआ चौकी पहुंचा था। इसकी जानकारी पर पूर्व प्रधान बलवीर सिंह उर्फ बल्लो पहलवान भी पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया। उस समय चौकी प्रभारी रहे दीपक चौधरी भी मौजूद थे। पूर्व प्रधान की चौकी प्रभारी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि उन्होंने प्रधान से धक्कामुक्की कर दी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। एडीसीपी पश्चिम जोन आदित्य सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी पर पूर्व प्रधान से धक्कामुक्की का आरोप लगा था। इससे पूर्व भी शिकायत मिली थी। विवेचनाओं के निस्तारण में भी लापरवाही की बात सामने आई थी। इस पर दीपक चौधरी को हटाया गया है। उनके स्थान पर अनुज कुमार को नया चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें