फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: एक्टिवा सवार युवक-युवती को किसने रौंदा? पुलिस ने चेक किए पचास से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज

Mon, 21 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

टक्कर लगने के बाद एक्टिवा अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें युवक और युवती दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा किससे हुआ इसकी जानकारी पुलिस को अब तक नहीं लग सकी है। 
विज्ञापन
दोनों मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  जवाहर पुल पर तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने शनिवार की शाम को स्कूटर सवार बल्केश्वर निवासी युवक-युवती को चपेट में ले लिया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने रविवार को हादसा करने वाले वाहन की तलाश करने के लिए आसपास के पचास से भी ज्यादा सीसीटीवी चेक किए। लेकिन पता नहीं लग सका।

अशोका ऑटो सेल्स में जॉब करती थी युवती 

लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी शंकर लाल सब्जी को ठेल लगाते हैं। उनके पांच बेटे बेटियां हैं। परिजनो ने बताया कि पूजा शाक्य नुनिहाई में अशोका ऑटो सेल्स में जॉब करती थीं। वह शनिवार की शाम को करीब 7 बजे पंचायती पजाया, कमला नगर निवासी दीपक शाक्य (25) के साथ घर लौट रही थीं।  एक्टिवा  दोनों रामबाग की तरफ से कमला नगर की तरफ आते समय तकरीबन शाम करीब 7:30 बजे जवाहर पुल पर पीछे से आए वाहन ने तेज गति से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: दिल्ली की आयुषी यादव की थी ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त

घटनास्थल पर ही मौत

टक्कर लगने के बाद एक्टिवा अनियंत्रित होकर गिर गई। पूजा व दीपक वाहन के नीचे आ गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुख्य रूप से पूजा ही घर का खर्चा चलाती थी। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें