फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस ने मोबाइल चोरी की तहरीर देने पहुंचे पीड़ित का शांतिभंग में किया चालान, आरोपियों को छोड़ा

Fri, 29 Apr 2022 03:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

पीड़ित युवक का मोबाइल एक दुकान से गायब हो गया था। पीड़ित शक के आधार पर चार युवकों को चौकी ले गया, जहां पुलिस ने पूछताछ करने की बजाय पीड़ित का ही चालान कर दिया।  
विज्ञापन
पीड़ित युवक गौरव चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मगोर्रा की सौंख पुलिस चौकी में तहरीर देने पहुंचे युवक का ही शांतिभंग मे चालान कर दिया गया। युवक मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर चौकी इंचार्ज के पास पहुंचा था। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने चार लोगों को पूछताछ के लिए चौकी पर बुलाया। आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित सहित एक अन्य व्यक्ति का शांति भंग में चालान कर दिया, जबकि आरोपियों को छोड़ दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर जिले के गुनसारा निवासी गौरव चतुर्वेदी किसी काम से सौंख कस्बा के सीमेंट मार्ग गौरव पेटीज वाले की दुकान पर आया था। दुकान से सामान खरीदते समय उसका मोबाइल दुकान पर रह गया। इसके बाद जब वह दुकान पर पहुंचा तो मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद गौरव इसकी लिखित शिकायत देने सौंख चौकी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

पीड़ित ने कई बार लगाए चक्कर

पीड़ित गौरव ने बताया कि उसने कई बार चौकी-थानों के चक्कर लगाए। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो गौरव खुद शक के आधार पर गौरव, हितेश, हिमांशु को पुलिस चौकी ले गया। चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह ने दुकान स्वामी सहित तीन लोगों को पूछताछ की। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने दो लोगों को दलालों की सिफारिश पर छोड़ दिया। पीड़ित गौरव चतुर्वेदी व एक अन्य व्यक्ति का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गाली गलौज करते हुए उसे पीटा भी और कंरट लगाकर डराया धमकाया। पीड़ित गौरव का कहना है कि मेरा ही मोबाइन चोरी हुआ है और पुलिस ने मुरा ही शांति भंग में चालान कर दिया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने दलाल से रूपये लेकर गौरव और हिमांशु को रिहा कर दिया। उधर, चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह का कहना है कि हमने किसी गौरव नाम के व्यक्ति का शांति भंग में चालान नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें