फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खनन माफिया का बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ा, आरोपी फरार

Wed, 12 Feb 2020 01:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
खनन माफिया का बालू से भरा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खनन पर पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है लेकिन अवैध कारोबार लगातार जारी है। हालांकि पुलिस की कड़ी कार्रवाई से इन काले कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार धौलपुर राजाखेड़ा राजस्थान की सीमा में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से खनन किया जाता है। खनन माफिया चंबल से दिन-रात खनन करते देखे जा सकते हैं। इनके बालू से भरे ट्रैक्टर राजस्थान की सीमा से सटे यूपी के मनसुखपुरा क्षेत्र में देखे जा सकते हैं। 

बुधवार सुबह राजाखेड़ा धौलपुर के चंबल से सटे गांव घड़ी टडावली से बालू का खनन हो रहा था। राजाखेड़ा की पुलिस ने बालू से भरे ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए पीछा किया तो खनन माफियाओं ने पुलिस को चुनौती देते हुए बालू से भरे ट्रैक्टर को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े जाने के डर से खनन माफियाओं ने बालू से भरे ट्रैक्टर को यूपी की मनसुखपुरा सीमा में घुसा दिया। खनन माफियाओं की सूचना पर पहुंची यूपी की मनसुखपुरा पुलिस ने बालू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली और खनन माफियाओं को तासौड गांव के पास घेराबंदी करने का प्रयास किया।

खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर को भगा दिया जिससे बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटते ही चालक वहां से फरार हो गया। मौके पर राजस्थान राजाखेड़ा पुलिस और यूपी की मनसुखपूरा पुलिस पहुंच गई।

पूरा मामला मनसुखपुरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस खनन माफियाओं का पता लगाने के प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा वन कर्मियों को भी सूचना दी गई मौके पर वनकर्मी भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें