फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस ने भेड़-बकरियों की चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, रेकी के बाद करता था वारदात

Sun, 14 Mar 2021 12:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पकड़े गए गिरोह के बारे में जानकारी देतीं सीओ अर्चना सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जिले के छलेसर गांव और इरादतनगर से तीन फरवरी को भेड़-बकरियां चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सहित छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से ट्रक, तमंचा के अलावा 60 भेड़ें और छह बकरियां बरामद हुई हैं। पांच बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


गांव छलेसर के राजू और रोहन के बाड़े से सौ से अधिक भेड़ और 20 बकरियां चोरी हुई थीं। जंगल में 13 भेड़ मरी मिली थीं, जिसमें पुलिस के अनुसार 30 भेड़ और 20 बकरियां पास के ही गांव बंघारा में मिल गई थीं। 49 भेड़ों का पता नहीं चला था।  

क्षेत्राधिकारी (सीओ) अर्चना सिंह ने बताया कि सूचना पर बुढ़िया के ताल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को छह बकरियों और एक तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने छलेसर की घटना को कबूला और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चौगान के जंगल में बाकी चार साथियों को एक डीसीएम में सवार 60 भेड़ों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के पांच लोग फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये किए गए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र निवासी हरतौली, रविशंकर निवासी अतौली थाना दिवियापुर जिला औरैया, गोविंद निवासी एफसी आवास कॉलोनी औरैया कोतवाली, संजीव निवासी सुभाष नगर गुरसहायगंज जिला कन्नौज, जगदीश निवासी 5बी कॉलोनी तिलक नगर औरैया और महिला श्रीमती निवासी भौंराल थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद हैं।  

वहीं फरार आरोपी राजू निवासी हरतौली थाना दिवियापुर जिला औरैया, अंकित और मोनू निवासी आवास एफपी कॉलोनी कांशीराम आवास औरैया, दीपू निवासी भट्टा बस्ती दिवियापुर जिला औरैया, अवधेश निवासी ग्राम भौंराल सिरसागंज जिला फिरोजाबाद हैं।

दिन में रेकी कर रात को देते थे घटना को अंजाम 
सीओ ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी राजेंद्र अपने गिरोह के साथियों के साथ कई जिलों में सक्रिय था। घटना को अंजाम देने से पहले दिन में रेकी कर रात को भेड़-बकरियों की चोरी कर दिल्ली में जाकर बेचता था। राजेंद्र पर पूर्व में भी कई मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। घटना में प्रयुक्त डीसीएम, तमंचा भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें