फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस ने पकड़ी 25 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब, हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी, चालक फरार

Sun, 19 Mar 2023 11:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 25 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पकड़ी है। यह हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
कैंटर से बरामद 341 पेटी अंग्रेजी शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने 25 लाख रुपये की शराब पकड़ी है। यह अवैध रूप से हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। मथुरा के रास्ते शराब आने की सूचना पर पुलिस और राज्यकर विभाग की टीम ने घेराबंदी की। इसके बाद कैंटर को पकड़ लिया गया। हालांकि चालक फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


लोहामंडी थानाध्यक्ष आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि हरियाणा से अवैध शराब बिहार लेकर जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। एसओजी और स्वाट टीम भी लगी थी। उधर, सिकंदरा में राज्य कर विभाग की टीम ने कैंटर को रोक लिया। इसके बाद जयपुर हाउस स्थित कार्यालय लेकर आए। 

341 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद 

थानाध्यक्ष ने बताया कि तब तक चालक भाग निकला। कैंटर में 341 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह हरियाणा की थी। इसकी कीमत तकरीबन 25 लाख रुपये है। इसे बिहार ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें