फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 58 किलो चांदी समेत चार लोग पकड़े, जीएसटी की टीम कर रही जांच

Wed, 26 May 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

पकड़े गए चारों लोग ऑल्टो कार में सवार होकर मथुरा आ रहे थे। जीएसटी की टीम चारों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पुलिस ने मंगलवार रात को 58 किलो चांदी के संग चार लोगों को पकड़ा है। ये चारों हाथरस के सादाबाद से ऑल्टो कार में सवार होकर मथुरा आ रहे थे। थाना महावन क्षेत्र में खप्परपुर के पास पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर 58 किलो चांदी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) चोरी का आशंका है। चारों से जीएसटी की टीम पूछताछ कर रही है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि चारों लोगों से जीएसटी की टीम कागज आदि तथ्य जांच रही है। अगर कुछ नहीं दिखा पाए तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार रात को थाना महावन पुलिस ने थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में महावन-बलदेव मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बलदेव की तरफ से आती कार नम्बर यूपी 85 एवाई 6965 को रोका गया। चेकिंग करने पर कार में तीन बैग रखे मिले। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बैंगों में रखे थे चांदी के रौना
बैगों की तलाशी ली गई तो उनमें चांदी के रौना पाए गए। इसके बाद पुलिस कार सवार चारों व्यक्तियों को थाने ले आई। पुलिस ने जीएसटी असिस्टेंट सुरेंद्र सिंह को सूचना देकर महावन थाने बुलाया गया। सुरेंद्र सिंह के देखरेख में चांदी का वजन करा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 

कार से बरामद चांदी 58 किलो 280 ग्राम है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि चांदी के रौना महावन से मध्यप्रदेश के सागर जाने के लिए कार द्वारा मथुरा रेलवे स्टेशन को ले जाया जा रहा था। महावन पुलिस की चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवारों को पकड़ लिया। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें