फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों लेकर भागे सर्राफा भाइयों में एक को पुलिस ने पकड़ा, दोनों के खिलाफ 36 से अधिक शिकायतें

Sat, 28 Sep 2019 12:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सर्राफा की गिरफ्तारी के बाद थाने में एकत्र पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के फतेहपुर सीकरी में बस स्टैंड के पास सर्राफा का कारोबार करने वाले दो भाई लोगों के करोड़ों रुपये लेकर कई दिनों से लापता थे। इनमें से एक भाई को पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा अभी भी फरार है। 
विज्ञापन


दोनों भाइयों के खिलाफ 36 से ज्यादा लोगों ने सीकरी थाने में तहरीर दी है। एक मुकदमा भी दोनों के खिलाफ दर्ज था। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

थाना क्षेत्र के ग्राम चौमाशाहपुर निवासी हुब्बलाल ने 21 सितंबर को कस्बा के सर्राफा कारोबारी राज उर्फ राजू और संतोष वर्मा के खिलाफ दो लाख रुपये की नकदी और आभूषण लेने के बाद वापस नहीं करने की तहरीर दी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मथुरा: बीच सड़क पर कार फूंक गोलियां बरसाने वाले शुभम की मां गिरफ्तार, सामने आई ये बात
विज्ञापन

36 लोगों से की करोड़ों की ठगी

इस पर पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस दोनो भाइयों की तलाश में जुटी थी। इधर, सर्राफा भाइयों में से संतोष वर्मा पुत्र गजाधर मूल निवासी ग्राम जाजऊ वर्तमान निवासी ग्राम मंडीगुड़ थाना फतेहपुर सीकरी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों ने अपने मकान व दुकान का दो-दो बैनामा किए हैं। वहीं 36 लोगों से रुपये, आभूषण लेने के आरोपी हैं। संतोष के पकड़े जाने के बाद ही 36 से अधिक लोगों ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस ने अलग-अलग पीड़ितों के बयान दर्ज कर किए हैं। 

जिसमें नवरतन शर्मा ,सबल सिंह, लाखन सिंह प्रधान, कुशल सिंह, रवि चाहर, छेदी सिंह, बीरबल कुशवाहा, ,राजकुमारी चाहर, लाल सिंह, बीरी सिंह आदि पीड़ित शामिल हैं। एसओ ने बताया कि इन सभी पीड़ितों की शिकायत पर भी आरोपी भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें