सोरोंजी। थाना क्षेत्र के गांव चंडौस में मवेशी भरे कैंटर को पुलिस ने सूचना मिलने पर पकड़ लिया। इसमें गाय-भैंस भरे हुए थे। पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गांव चंडौस में बुधवार की रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि एक कैंटर में गोकशी के लिए गोवंश लादकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को रोक कर उसकी तलाश ली। इसमें गाय व भैंस मानक से अधिक भरे हुए थे। पुलिस ने कैंटर में भरे मवेशियों को स्थानीय व्यक्ति के सुपुर्द किया और कैंटर को थाने ले आए।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी संजय निवासी तारापुर नसीरपुर को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम में एक व्यक्ति को जेल भेजने की कार्रवाई की है।