फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः पुलिस ने पकड़ी तस्करी की 45 लाख रुपये की शराब, एक तस्कर भी हत्थे चढ़ा

Wed, 26 Jun 2019 09:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
तस्करी की शराब के साथ पकड़े आरोपी के बारे में जानकारी देती एटा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा से शाहजहांपुर जा रही 45 लाख रुपये की शराब मारहरा पुलिस और स्वाट टीम ने बरामद की है। पुलिस ने ट्रक से 1186 पेटी शराब जब्त करने के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने बताया कि स्वाट टीम और मारहरा पुलिस को ट्रक में गैर प्रांतीय शराब तस्करी की खबर मिली थी। इस पर सक्रिय पुलिस ने पिवारी पुलिस चौकी के पास ट्रक को रुकवाया। 

पुलिस को देख एक व्यक्ति कूदकर भाग गया, जबकि पुलिस ने ट्रक में मौजूद इमरान अली पुत्र शहजाद निवासी कालौनी खजराना इंदौर मध्यप्रदेश को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 1186 पेटी हरियाणा की शराब मिली। शराब की कीमत करीब 45 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि ट्रक मालिक जावेद निवासी ताजनगर इंदौर मध्यप्रदेश ने शराब सोनीपत (हरियाणा) से शाहजहांपुर के लिए रखवाया था। कारोबार में शामिल ट्रक मालिक सहित दो लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

जिले में हर महीने हरियाणा से आने वाली शराब की बड़ी खेफ बरामद की जा रही है। यह शराब आसपास के जनपदों में सप्लाई को जाती है। बड़ा सवाल यह है कि जब हर बार शराब हरियाणा की ही बताई जाती है तो पुलिस तस्कर तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है।

जिस वाहन में शराब लदी होती है उसमें माफिया का एक व्यक्ति भी साथ होता है। यह व्यक्ति चेन सिस्टम के हिसाब से बदलते रहते हैं। पूर्व में पकड़ी गई शराब में यह खुलासा हुआ था कि जिस व्यक्ति को यहां से पकड़ा गया था उसे अगले जनपद तक ही माल पहुंचाना था। उसके बाद दूसरा व्यक्ति माल लेकर आगे जाता। पुलिस से बचने के लिए शराब माफिया इस चेन सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें