फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदौली में पुलिस ने कार से 44 किलो चांदी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली (आगरा)। कस्बा में मंगलवार की शाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 44 किलोग्राम चांदी की सिल्ली पकड़ी है। चांदी का बिल नही दिखा पाने पर पुलिस ने चांदी को एसएचटी टीम के सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस टीम के साथ वे पड़ाव चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय आगरा की तरफ से आई एक कार को रोककर चेक किया गया। कार में उसमें 44 किलोग्राम चांदी की सिल्ली मिली। पुलिस के चांदी का बिल मांगने पर कार सवार बिल नहीं दिखा सके।
इस पर पुलिस ने एसएचटी टीम को सूचना दी। थाना प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि कार सवार विशावर निवासी मानवेंद्र और उसका भाई महेंद्र हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे आगरा से यह चांदी विशावर लेकर जा रहे थे। चांदी को एचएसटी टीम की सुपुर्दगी में जांच और कार्रवाई के लिए दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें