फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के मंदिर में चल रहा था 'मौत का सामान' बनाने का कारखाना, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के गांव नगला ओय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अराजकतत्व असलहा का बना रहे थे। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने मौके से कई बने और अधबने असलहा व उपकरण बरामद किए। 
विज्ञापन


घिरोर थाना प्रभारी आदित्य कुमार को बुधवार की रात सूचना मिली कि गांव ओय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कुछ लोग असलहा बनाने की फैक्टरी संचालित करते हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ विद्यालय परिसर को चारों ओर से घेर लिया। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से अवैध असलहा का बनाते तीन लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान वहां असलहा बना रहा एक युवक भाग निकला। पूछताछ करने पर पकड़े गए कारीगरों ने अपने नाम सुधीर यादव, सुनील यादव निवासी गांव ओय और राहुल निवासी गांव पाढ़म थाना जसराना फिरोजाबाद बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भागे हुए साथी का नाम अजिनेश उर्फ टीटीआई बताया। पुलिस को मौके से दो तमंचा, तमंचा की कई नाल, ड्रिल मशीन आदि उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा। वहीं भागे हुए साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीण थे अंजान

जिस स्थान पर बच्चों का भविष्य निर्माण किया जाता है। वहां अपराधी तत्व तबाही का सामान तैयार कर रहे थे। रात के अंधेरे में पूर्व प्राथमिक विद्यालय में अवैध असलहा का धड़ल्ले से निर्माण हो रहा था, लेकिन विद्यालय प्रबंधन व ग्रामीण इससे अंजान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें