फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: इंटर कॉलेज में चल रहा था अवैध हथियारों का धंधा, प्रधानाचार्य सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 26 Apr 2021 10:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

करहल रोड स्थित शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले इंटर कॉलेज को अवैध धंधे का अड्डा बना लिया गया था। हिस्ट्रीशीटर प्रबंधक व प्रधानाचार्य की शह पर अवैध असलहा व कारतूसों की खरीद फरोख्त का धंधा चल रहा था। 
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद और मथुरा जिले में होने वाले चुनाव में गड़बड़ी की साजिश मैनपुरी की थाना दन्नाहार पुलिस ने नाकाम कर दी। रविवार की देर शाम पुलिस ने एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक अवैध राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा लाखों की नकदी भी मिली। सोमवार को एएसपी और सीओ ने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने कुछ दिन पूर्व लालपुर सथिनी में प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर फायरिंग व पथराव के मामले में हिस्ट्रीशीटर पृथ्वी सिंह व साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस बीच सीओ सिटी अभय नारायण राय और प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर के करहल रोड स्थित भूपेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में अवैध असलहा और कारतूस की बिक्री का धंधा चल रहा है। 

पुलिस ने रविवार रात को दी दबिश
इस सूचना पर पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही थी। रविवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि फिरोजाबाद और मथुरा में होने वाले पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य के चलते अवैध असलहा व कारतूसों की बिक्री होनी है। पुख्ता सूचना पर देर रात पुलिस ने इंटर कॉलेज में दबिश देकर प्रधानाचार्य राजीव सिंह चौहान निवासी हरचंदपुर, बिट्टू उर्फ अतुल भदौरिया निवासी हमीर खेड़ा पखना जनपद फर्रुखाबाद हाल निवासी हरचंदपुर और मुकेश उर्फ भोला निवासी हरचंदपुर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को प्रेसवार्ता कर एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक फैक्ट्रीमेड राइफल, 315 बोर के 24 कारतूस, एक पिस्टल, 32 बोर के 32 कारतूस, 22 बोर के 95 कारतूस और 32 कारतूस के खोखा बरामद हुए हैं। दो लाख 81500 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। 

सीओ सिटी ने बताया कि पूरे मामले में प्रबंधक की संलिप्तता है, इसके अलावा प्रबंधन के कौन लोग इस धंधे में शामिल है। इसकी जांच की जा रही है, जो भी दोषी सामने आएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें