फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजारों में लगा जाम, हाईवे पर भी थमी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
हाईवे पर जाम
विज्ञापन
आगरा। हाईवे पर सोमवार को रेंग-रेंग कर वाहन गुजरते नजर आए। शहर के अंदर बाजारों में भी जाम के हालात बने रहे। वाहनों की लंबी कतार के चलते राहगीरों को परेशानियोें का सामना करना पड़ा। शाम करीब 3 30 बजे पालीवाल पार्क से संजय प्लेस वाले रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। डीएलएड की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी और उनके साथ आए लोगों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात पुलिस कहीं भी मुस्तैद नहीं दिखी। शाम करीब चार बजे जीवनी मंडी चौराहा जाम की जद में रहा। माल गोदाम रोड पर वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। यमुना किनारा और बेलनगंज से विश्वविद्यालय और विजयनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम के हालात रहे। बूंदाबांदी ने दोपहिया वाहन चालकों की परेशानियों को और बढ़ा दिया।
शाम 4 30 बजे हाईवे पर अबू उलाह दरगाह के पास खड़े होकर सवारियां भर रहीं रोडवेज बसों के कारण भी जाम के हालात बने और भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर तक करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले वाहन भी रेंग-रेंग कर निकलने को मजबूर थे। ऐसे में भगवान टॉकीज से सुल्तानगंज की पुलिया तक सर्विस रोड पर निकलने वाले लोग परेशान रहे। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। 0
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें