फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पुलिस की पिटाई: सादा कपड़े पहनकर दबिश देने गए थे पुलिसकर्मी, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 04 Jul 2025 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पुलिस टीम की पिटाई की गई। पुलिसकर्मी सादा कपड़े पहनकर गांव में गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। 

 
विज्ञापन
पुलिस सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव पोखर में दबिश देने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध को पकड़ा, तो ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान दो दरोगा घेर लिए गए। ग्रामीणों के आगे पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिसकर्मी वहां से जान बचाकर भाग निकले। 
विज्ञापन

 

बताया गया ग्रामीणों और पुलिस में नोंकझोंक शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। एसएसआई की सूचना पर थाना अछनेरा से करीब चार गाड़ियों में भरकर दर्जनों पुलिसवाले गांव पहुंच गए। आनन फानन में पकड़े गए संदिग्ध को दो गाड़ियों से थाना भेजा गया। उसके बाद दो एसएसआई जिन्हें ग्रामीणों ने घर लिया उनको थाना लेकर पहुंचे।

 
विज्ञापन

थाना प्रभारी अछनेरा देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए गए थे। गांव वालों को जानकारी नहीं थी ये पुलिस है, इसलिए थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन हल्का एसएसआई पहुंचे तो ग्रामीणों ने पहचान लिया। संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस से मारपीट नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें