फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे पीड़ित युवक
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट में चोरी के शक में पूछताछ के बहाने थाने लाए गए दो युवकों को पुलिस ने हवालात में डालकर इतना पीटा कि वे बेहोश हो गए। होश में आने पर पुलिसवालों ने उनकी फिर से पिटाई कर खाल उधेड़ दी गई।
हालत बिगड़ जाने पर उन्हें छोड़ा गया। शिकायत मिलने पर एसएसपी बबलू कुमार एसओ पिनाहट थाना जितेंद्र कुमार गौतम और हलका इंचार्ज दरोगा सोनू शर्मा को निलंबित कर दिया।
मामले की जांच सीओ पिनाहट वीएस वीर सिंह को सौंपी गई है। पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर पुलिसकर्मियों पर केस भी दर्ज हो सकता है। कुकथरी गांव निवासी राजीव तिवारी के घर 26 अगस्त की रात गहने, नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया था।
पुलिस इसी चोरी के मामले में पुरा नत्था से पूछताछ के लिए रामसहाय के बेटे अवधेश और मुन्ना लाल के बेटे संजू को छह सितंबर की रात करीब 11 बजे घर से थाने ले गई थी। दोनों दिल्ली में हलवाई का काम करते हैं। घर आए हुए थे।