आगरा में पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। आरोपी की 10 चल-अचल संपत्ति और तीन बैंक खाते सीज किए गए हैं। डीसीपी सिटी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार को पुलिस ने गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य माफिया में भी भय का माहौल है। डीसीपी सिटी ने कहा कि जो भी अपराध से संपत्ति अर्जित करेगा, उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
मामला पीपल मंडी थाना क्षेत्र के छत्ता इलाके का। यहां का रहने वाला पप्पू कुशवाह नकली छेना बनाकर सप्लाई करता था। कई बार पुलिस की कार्रवाई के बाद भी उसने यह काम बंद नहीं किया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
गुरुवार को पुलिस ने गैंगस्टर पप्पू कुशवाह के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। इस मौके पर पुलिस ने उसकी पांच अचल संपत्ति (घर और दुकान), पांच चल संपत्ति (गाड़ी) और तीन बैंक खाते सीज किए। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी की 3 करोड़ 30 लाख 28 हजार 318 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। जो भी अपराधी अपराध से संपत्ति अर्जित करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।