फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार : होटल ताज हैवन में उज्बेकिस्तान की युवतियों सहित छह गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2020 10:30 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
युवती - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज हैवन में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर तीन रशियन, एक नेपाली, एक दिल्ली की युवती को पकड़ लिया। एक  दलाल भी हत्थे चढ़ गया। देर रात पुलिस सभी से पूछताछ कर रही थी। पुलिस का कहना है कि देह व्यापार निवारण अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पिछले दिनों ताजगंज क्षेत्र स्थित एक होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस घटना के बाद होटलों में नजर रखी जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल ताज हैवन में कुछ युवतियों को देह व्यापार के लिए लाया गया है। इस पर वह सीओ सदर विकास जायसवाल, थाना ताजगंज और महिला थाना पुलिस के साथ पहुंच गए। 

पुलिस ने होटल से पांच युवतियों को पकड़ लिया। इनमें तीन उज्बेकिस्तान, एक नेपाल और एक दिल्ली की रहने वाली है। एक दलाल बाग मुजफ्फर खां निवासी राहुल कुशवाहा भी पकड़ा गया। युवतियां अलग-अलग कमरों में ठहरी हुई थीं। उनके पर्स और सामान की तलाशी ली गईं। इसमें आपत्तिजनक सामग्री मिली। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। राहुल के मोबाइल में दिल्ली के दलालों से की गई चैट मिली है। युवतियों के फोटो भी हैं। राहुल कुशवाहा होटल में काम करता है। उसका भाई अभिषेक उर्फ सुनील भी दिल्ली के दलालों के संपर्क में रहता है।

भीमा से पूछताछ में मिली थी पुलिस को जानकारी
थाना ताजगंज पुलिस ने विदेशी युवतियों से देह व्यापार करने वाले धांधूपुरा निवासी भीमा को जनवरी में पकड़कर जेल भेजा था। वह रशियन युवतियों को ठेके पर बुलाता था। इसके बाद पांच सितारा से लेकर अन्य होटलों में सप्लाई करता था। पुलिस से आरोपी से पूछताछ और मोबाइल से सुनील उर्फ अभिषेक का नाम मिला था। पूर्व में पकड़ी गई महिला से भी संबंध की जानकारी मिली थी। यह महिला काफी सुर्खियों में रही थी। इसके बाद से ही पुलिस अभिषेक पर नजर बनाए हुए थी।

दूतावास को दी जाएगी जानकारी
पुलिस का कहना है कि युवतियों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं। यह पता किया जा रहा है कि वे कब आईं? उन्होंने वीजा कब तक का ले रखा है। इसके लिए दूतावास को जानकारी दी जा रही हैं। यह युवतियों दिल्ली में फ्लैट में रहती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें