फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी के साथ मिलकर खाैफनाक साजिश..पति को पिलाई शराब, फिर बेरहमी से ली जान; लाश का हश्र देख कांप गया कलेजा

Thu, 15 May 2025 09:41 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


आगरा के शमसाबाद के गांव मेहरमपुर में सोमवार की रात को पत्नी के प्रेमी ने युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। शव को अधबने मकान में छुपाने के लिए फावड़े से गड्ढा खोदा गया, लेकिन सुबह होने के कारण शव को बाहर फेंक दिया। मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया है। पत्नी से संबंधों को लेकर झगड़ने पर प्रेमी ने युवक को डंडे से पीट-पीटकर हत्या की थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक शमसाबाद हंसराज भदौरिया ने बताया कि आरोपी मेहरमपुर गांव का ही दीपू है। उसने पूछताछ में बताया कि मृतक भीमसेन (34) की पत्नी से उसके काफी समय से संबंध हैं। इसकी जानकारी भीमसेन को हो गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: 'जिन्न हाजिर होगा...' तांत्रिक ने बिछाया ऐसा जाल, दो रिश्तेदारों की गई जान; पास पड़ा मिला नींबू और लड्डू
विज्ञापन

इससे उसने पत्नी के साथ गालीगलौज और झगड़ा किया। यह उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। सोमवार की रात दारू पार्टी की। इसमें भीमसेन को भी बुलाया। शराब पीने के बाद नशे की हालत में उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे भीमसेन की मौत हो गई। 

मृतक के भाई ने थाना शमसाबाद में मृतक की पत्नी एवं दीपू के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बुधवार की सुबह हत्यारोपी कहीं जाने की फिराक में भवन मंदिर के पास खड़ा था, तभी मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पत्नी को पहले ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें-Operation Sindoor: पाकिस्तान की बुराई पर भिड़े फल विक्रेता...चाकू और बांट से हमलाकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें