फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चांदी लूट समेत तीन मामलों में था वांछित

Wed, 14 Dec 2022 01:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

चांदी डकैती के मामले में वांछित बदमाश जयपाल उर्फ जेपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा में तीन साल पहले हुई चांदी लूट के बाद से फरार बदमाश जयपाल उर्फ जेपी को पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दाएं पैर में गोली लगने से घायल जेपी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इससे पहले उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने इस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन

 
पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सुनारी चौराहे पर बदमाश के खड़े होने की सूचना मिली। सिकंदरा पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को रोकने का प्रयास किया। उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद घायल बदमाश को सुनारी गांव के पास दबोच लिया गया। उसकी पहचान कागारौल के गांव बेरी चाहर निवासी जयपाल उर्फ जेपी के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की प्लेटिना बाइक बरामद की गई।

सिकंदरा थाना क्षेत्र में 2019 में आरोपियों ने चांदी लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट करने के अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया था। पूछताछ में जयपाल उर्फ जेपी के भी लूट में शामिल होने का पता चला था। ये घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने इस पर इनाम घोषित किया था। इसके खिलाफ चांदी लूट समेत तीन मुकदमे दर्ज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें