फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चाबी लगी देख बाइक चुरा लेता था गैंग, पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2022 08:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने मंगलवार को तीन वाहन चोर और एक लूट का आरोपी गिरफ्तार किया है। वाहन चोर राह चलते वारदात को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें आरोपी राह चलते वाहन चोरी करते थे। उनके निशाने पर ऐसी बाइक रहती थीं, जिनमें चाबी लगी होती थी। जल्दबाजी में लोग बाइक में चाबी लगी छोड़ जाते थे और चोर इसका फायदा उठा लेते थे।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सैंया के लादूखेड़ा निवासी छोटी, बाह के पुरा भगवानपुरा निवासी अभिषेक तोमर और टीकमगढ़ निवासी भरत हैं। आरोपियों से चार बाइक मिली हैं। इनमें दो ताजगंज क्षेत्र से चोरी की थीं। आरोपी जगह-जगह घूमते रहते हैं। जो लोग जल्दबाजी में अपनी बाइक और स्कूटर में चाबी लगाकर छोड़कर देते हैं, वह उनकी बाइक को स्टार्ट कर चोरी करते थे। नंबर प्लेट हटाकर ग्रामीण इलाके में बिक्री कर देते थे।

वहीं, थाना शाहगंज पुलिस ने पाइप चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, विशाल यादव ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया कि उसके घर का निर्माण कार्य चल रहा है। सात दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर तक घर में रखे पाइप चोरी हो गए। इस पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद राम नगर की पुलिया निवासी सत्यवीर को गिरफ्तार किया। उससे चोरी के 18 पाइप भी बरामद किए गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छह साल बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार 

थाना जगदीशपुरा पुलिस ने छह साल पहले लूट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खंदौली के गांव शेरखां निवासी शीलेंद्र उर्फ शीले है। 12 अगस्त 2016 को पंकज अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। कहा कि वह गोदाम को बंद करके घर जा रहे थे। उनके पास रुपये भी थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए थे। उन्होंने आगे बाइक लगाकर उनकी स्कूटी रोकी थी। शोर मचाने पर लोग जुट गए। एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो भाग गए। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी शीलेंद्र फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी थी। वह घर से बाहर चला गया था। पुलिस ने उसके घर आने की सूचना पर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें