फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से लेकर दिल्ली तक के व्यापारियों को ठगने वाले दो गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी

Sat, 13 Jan 2018 11:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में जस्ट डायल एप से व्यापारियों की जानकारी लेकर पेटीएम के माध्यम से लाखों की रकम अपने खातों में ट्रांसफर करने वाले गैंग के सरगना सहित दो ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 
विज्ञापन


गैंग ने आगरा और दिल्ली सहित 20 से ज्यादा व्यापारियों को ग्राहक बनकर कॉल किया। इसके बाद खातों में पेटीएम से पांच लाख रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर ली।

साइबर क्राइम सेल के प्रभारी अमित कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष निवासी गांव देवसेरस, थाना गोवर्धन, मथुरा और अनुज निवासी दर्शन नगर, नगला किशनलाल, एत्माद्दौला हैं। 
विज्ञापन


वहीं फरार अभियुक्तों में राहुल खान, मफीद और एक नाबालिग आरोपी है। वह भी गांव देवसेरस, थाना गोवर्धन, मथुरा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों से तीन मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, 1770 रुपये बरामद किए गए।

ऐसे पूछते थे पासवर्ड 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गैंग के सदस्य जस्ट डायल एप से व्यापारियों और दुकानदारों की जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद ग्राहक बनकर उन्हें काल करते थे। सामान की खरीदारी का बहाना करते थे। इसके बाद पीटीएम एकाउंट में पेमेंट करने की बात करते थे। 

इसके लिए पेटीएम नंबर पूछ लेते थे। इसके बार सैमसंग पे एप पर पेटीएम को एक्सेस करते थे। दुकानदार और व्यापारी पर ओटीपी का संदेश जाता था। 

इस पर फिर से काल करके व्यापारी से ओटीपी यह कहकर पूछते थे कि पासवर्ड बताने पर ही पैसा ट्रांसफर होगा। इसके बाद व्यापारी के पेटीएम से रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। 

आगरा में बच्चू मल संस के सुचित के नंबर पर काल करके 17 हजार रुपये और बंशीराम फूड्स के मालिक वेदपाल के नंबर पर काल करके पीटीएम से 57 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। इस संबंध में थाना सदर और न्यू आगरा में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज किए गए।

इस तरह हुई गिरफ्तारी

मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई थी। प्रभारी अमित कुमार, आरक्षी विजय कुमार, जितेंद्र कुमार सहित टीम को लगाया गया। पुलिस ने पहले पेटीएम चलाने वालों के बारे में पड़ताल की। आरोपियों ने देवसेरस की छह बैंकों के खातों में रकम ट्रांसफर की थी। 

एक खाता आरोपी अनुज ने टेढ़ी बगिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खोला था। इसके बाद पुलिस आरोपी अनुज तक पहुंच गई। मथुरा का देवसेरस गांव में कई टटलू गैंग सक्रिय हैं। पेटीएम से ठगी करने वाले गैंग के सदस्य इसी गांव के हैं। 

दोनों टटलू गैंग से जुड़े हुए हैं। टटलू गैंग पहले पीतल की ईंट को सोने की बताकर ठगी करता था। बाद में ओएलक्स पर सामान और गाड़ी देखने के बहाने लूट करने लगा। अब गैंग हाईटेक तरीके से लोगों से रकम ले रहा है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार अभियुक्त मनीष बीएससी पास है, जबकि अनुज ने गणित विषय से एमएससी कर रखी है। 

बाकी फरार दो सदस्य 12वीं और नाबालिग दसवीं पास है। अनुज गैंग का सरगना है। उसने ही पेटीएम और सेमसंग एप की मदद से लोगों से ठगी करने का प्लान बनाया। उन्होंने अपना पेटीएम गैंग शर्मा जी नाम से संचालित कर रखा था।
विज्ञापन

इनके साथ हुई ठगी

आगरा के बंशीराम फूड्स केक एंड पेस्ट्रीज, बच्चूमल एंड संस रेडीमेड कपड़ा व्यापारी, शू कारोबारी सनी लालवानी, साइकिल व्यापारी शिवम गुप्ता, लेदर व्यापारी मोहम्मद अबरार, होटल व्यापारी मोहम्मद नूर, अंशुल कुलश्रेष्ठ, बैटरी-इनवर्टर कारोबारी विकास गुप्ता, दिल्ली के आरओ व्यापारी बालाजी, मार्बल व्यापारी राजेश माहेश्वरी शामिल हैं। डेढ़ महीने में गैंग तकरीबन 20 से 25 व्यापारी के साथ ठगी कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें