फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में मुठभेड़: पुलिस ने दो गोकशों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, एक अलीगढ़ रेफर

Wed, 14 Sep 2022 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पुलिस ने मुठभेड़ में दो गोकशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है। तीसरा आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात गढ़का के पास जंगल में पुलिस की गोकशी करने वालों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी चकमा देकर फरार हो गया। घायल गोकशों में एक को अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इनके कब्जे से सवा क्विंटल प्रतिबंधित मांस, दो तमंचा, कारतूस, छुरा, कुल्हाड़ी, तराजू, रस्सी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार रात पुलिस टीम गढ़का के पास जंगल में पहुंच गई। जहां गोकशी करने वाले हासिम, इरफान निवासी गढ़का की पुलिस ने घेराबंदी की। गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। 

एक घायल आरोपी अलीगढ़ रेफर 

मुठभेड़ में दोनों गोकशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हासिम और इरफान बताए। फरार आरोपी इमरान भी गढ़का का ही रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों गोकशों को चिकित्सालय ले जाया गया जहां से हासिम को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि इरफान के उपचार के बाद जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

हासिम पर पहले से दर्ज हैं गोकशी के मामले

काफी समय से गोकशी करने के लिए गोकश हाकिम सक्रिय है। उसके खिलाफ पहले ही गोवध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत तीन मामले दर्ज हैं। पहला मामला वर्ष 2016 में दर्ज हुआ जबकि एक मामला 2018 में और एक मामला 2020 में दर्ज हुआ। कोतवाली निरीक्षक हरिभान सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें