फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 11:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का सरगना सहित तीन को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान मौका पाकर उसके तीन साथी फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रांसफार्मर को कबाड़ में बेच देते थे। घरों को भी निशाना बनाते थे। रविवार की रात पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित चार को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल भी हो गया।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि रविवार की आधी रात पुलिस को सूचना मिली कि जैतपुर क्षेत्र में 23 मार्च की रात को ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह कमतरी मार्ग पर आने वाला है। इस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखकर बाइक और पिकअप सवार बदमाश भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा किया। एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो और साथी पकड़ लिए गए, जबकि तीन भाग गए।

कबाड़ में बेचते थे ट्रांसफार्मर

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश राजेश है। वह खेरा राठौर के भगतनपुरा का रहने वाला है। उस पर चोरी के कई मुकदमे हैं। पुलिस को देखकर वो बचना चाहता था। इस वजह से उसने पुलिस टीम पर हमला किया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके तीन साथी सैंया निवासी शिशुपाल उर्फचंगू, भगतनपुरा निवासी राजकुमार और इटावा निवासी दिनेश हैं।

हिस्ट्रीशीटर है गिरोह का सरगना

आरोपी घरों में ही नहीं ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह का सरगना शिशुपाल है। वह हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 6 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह देहात क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर को चोरी करते थे। पहले बिजली के तारों को काटते थे। बिजली सप्लाई बंद होने पर ट्रांसफर को वाहन से चोरी करके ले जाते थे। चोरी के ट्रांसफार्मर को कबाड़ में बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें