फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से शिकायत के महज 72 घंटों बाद हुआ चोरी का खुलासा, पुलिस ने पकड़ा चोर

Wed, 24 Jul 2019 06:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने अटल्ला चुंगी चौराहा स्थित एक होटल में कथा प्रवक्ता के चार दिन पूर्व साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी का खुलासा किया है। चोरी के आरोप में डीग गेट निवासी गोविंद उर्फ टिल्ला को होटल के समीप से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चोरी के 3 लाख 4 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर रमेश तिवारी ने बताया कि गोविंद उर्फ टिल्ला पुत्र राकेश ने बीस जुलाई की रात को होटल के पीछे से खिड़की के रास्ते में भागवत वक्ता चित्रकूट निवासी जय मिश्र के कमरे में रखे सूटकेस में से साढे़ तीन लाख रुपये चोरी कर लिए थे। 

कथा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की थी। इस पर आनन-फानन में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में लग गई। पुलिस की नजर होटल और उसके आसपास बनी हुई थी। 
विज्ञापन


तभी रात करीब साढे़ तीन बजे पुलिस ने होटल के पीछे गली से टिल्ला को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि विगत माह भी आरोपी युवक को पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें