फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन



बिछवां। थाना पुलिस ने रविवार को एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ ने बताया कि अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र के गांव दीवा हमीदपुर निवासी शंकर चौहान के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। जिसमें वह वांछित चल रहा था। रविवार को एक सूचना पर गैंगस्टर शंकर को कस्बा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। संवाद
विज्ञापन




बाइक फिसलने से तीन लोग घायल

मैनपुरी। रविवार को बारिश के बीच बाइक फिसलने से हुए हादसों में तीन लोग घायल हो गए। दीवानी रोड निवासी सतीश चंद्र सुबह बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तभी राधारमन रोड पर बाइक फिसलने से वह घायल हो गए। वहीं बाईपास आगरा रोड निवासी मुकेश साथी ज्ञानेंद्र के साथ बाइक से भोगांव किसी काम से जा रहे थे। बाइक जब रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची। तभी बारिश के चलते फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। हादसों में घायल हुए सभी तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें