कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिला बदर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पिलखुनी गांव निवासी मलखान सिंह को महिला से छेड़खानी के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बदर किया गया था। पुलिस द्वारा उसके घर पर जिला बदर की नोटिस भी चस्पा की गई थी। बीते 20 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर के आदेश के बाद भी आरोपी मलखान सिंह अपने घर पर मौजूद है। इस पर पुलिस उसके घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार की। पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया जिला बदर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।