फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की ईंट से कूचकर हत्या का मामला: मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल, पुलिस ने साथी सहित किया गिरफ्तार

Sun, 02 Jul 2023 07:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दुकानदार की ईंट से कूचकर हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने इसे साथी सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दुकानदार की ईंट से कूचकर हत्या का मामला: मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ में दुकानदार की हत्या के आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से यह घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने इसके साथी को भी पकड़ा है। सूचना पर एसपी और एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद घायल को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


मामला बिछवां थाना क्षेत्र के लाहौरीपुर गांव का है। गांव निवासी हाकिम सिंह (65) की बृहस्पतिवार की रात दुकान के बाहर सोते समय ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं थी। रविवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि हत्यारोपी पवन कश्यप अपने साथी कुलदीप के साथ गांव दलीपपुर कैलई के पास दिखाई दिया है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई शादी तो शैतान बना प्रेमी, घर में घुसकर की ऐसी हालत...देखकर कांप गई रूह
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पवन के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौका पाकर उसका साथी कुलदीप बाग निकला। तलाश करने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते

मौके पर पहुंचे एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पवन ने कुलदीप व गांव निवासी एक साथी कम्मो के साथ मिलकर हाकिम सिंह की हत्या की थी। आरोपी द्वारा अपराध कबूल किया गया है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी गांव लाहौरीपुर निवासी तेजपाल उर्फ कम्मो की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें