फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही समेत कई लूट को अंजाम देने वाला लुटेरा निकला एक पार्टी के इकाई अध्यक्ष का भाई

Mon, 03 Sep 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इसमें जसराना इकाई के सपा नगर अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद का भाई भी शामिल है। लूट के आरोपी ने एटा के जैथरा स्थित हीरोहोंडा एजेंसी संचालक धर्मेंद्र और थाना सिरसागंज के सिपाही समेत आगरा में कई लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकारा है। गैंग के पांच सदस्य मौके का फायदा ही उठाकर भागने में सफल हो गए।

विज्ञापन

  
एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह एवं सीओ सिरसागंज अजय सिंह चौहान के निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप सिंह तथा सिरसागंज एसएचओ सुनील कुमार पूरी टीम के साथ लुटेरों की गिरफ्तारी को जुटे थे। पुलिस टीम ने एसबीआई तिराहा अरांव से जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी सौरभ यादव पुत्र राकेश यादव को एक तमंचा एवं दो कारतूस, लूटे गए पांच हजार की नकदी, पर्स, आधार कार्ड, आईकार्ड के साथ गिरफ्तार किया। 

झपारा निवासी कुलदीप यादव उर्फ केडी यादव पुत्र श्याम सिंह यादव एवं जसराना के बेलमपुरी के निवासी शाहिद पुत्र मुन्ना को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फैक्ट्रीमेड .32 बोर की पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक तमंचा व लूटपाट की घटना में प्रयुक्त की जाने वाली ईको कार, एक मोबाइल तथा लूटे गई करीब दस हजार की नकदी बरामद की है। 
विज्ञापन


शाहिद सपा जसराना इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद वारिस का भाई है। झपारा गांव निवासी शीपू उर्फ शिवम पुत्र राजेंद्र यादव,यतेंद्र शर्मा उर्फ पंडित,पलिया खुर्द निवासी प्रवीन पुत्र जयपाल सिंह,कसबा जसराना के गाड़ीबान निवासी सौवीर,एटा निधौलीकलां के मोहल्ला गुदारगंज निवासी बड्डन उर्फ संजेश पुत्र विजय सिंह उर्फ जय सिंह फरार हो गए।  

विज्ञापन

सवारी के रूप में वाहन में बैठ जाते थे फिर करते थे लूटपाट

एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया यात्रियों को सवारी के रूप में बैठाने के बाद लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। ईको गाड़ी दिल्ली से चुराई हुई है। 19 अगस्त को मैनपुरी शिकोहाबाद चौराहे से बैठे व्यक्ति से न्यू विजय होटल के पास 50 हजार की नकदी लूटी।

20 अगस्त को वाटरवर्क्स चौराहा आगरा से बैठे व्यक्ति से सात सौ रुपया, मोबाइल लूटा। 21 अगस्त को सिरसागंज थाने के कठफोरी चौकी पर तैनात सिपाही अतुल कुमार से फिरोजाबाद जैन मंदिर से ईको गाड़ी में बैठाकर एटीएम कार्ड के माध्यम से 40 हजार की नकदी लूटी थी। 

30 अगस्त को रोडबेज बस स्टैंड एटा से दो लोगों को बैठाया। एक को अलीगंज रोड पेट्रोलपंप पर छोड़ा। दूसरे जैथरा में होंडा एजेंसी संचालक धर्मेंद्र चौहान से एक चैन, दो अंगूठी, नौ हजार की नकदी एवं लाइसेंसी पिस्टल लूटी थी। विरोध पर गोली मारकर सैंथरी बीहड़ में फेंककर फरार हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें