फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर के हैरो से कूंचकर युवक की हत्या, आरोपी के घर कर दी गई आगजनी

Thu, 01 Dec 2022 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में सुबह-सुबह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। थाना अलीगंज क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान एक हजार रुपये को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर चालक ने बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव ताजपुर अद्दा निवासी किसान रामसेवक शर्मा (74) को पहले लाठियों से पीट गया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैक्टर से कुचलकर उनको मार डाला। किसान अपने खेत की जुताई कराने गया था, तभी ट्रैक्टर स्वामी से बकाया रकम को लेकर विवाद हो गया। हत्या के बाद आरोपी पक्ष के मकान में आगजनी हो गई, जिसका आरोप मृतक पक्ष के लोगों पर लगाया गया है। घर में लूटपाट का भी आरोप है। मृतक के पुत्र अनिल शर्मा ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह खेत की जुताई के लिए पिता ने थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अमोघपुर निवासी अश्वनी कश्यप का ट्रैक्टर मंगाया था। जुताई के बाद रुपये दे दिए, लेकिन ट्रैक्टर स्वामी ने पिछले बकाया एक हजार रुपये की मांग की। रुपये न होने पर पिता ने मक्का की फसल बेचकर बकाया अदा करने की बात कही। 

ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में सैफई परिवार और सरकार का इम्तिहान, इन आंकड़ों से समझें कितना कड़ा होगा मुकाबला

आरोप है कि इसे लेकर गाली-गलौज की गई। अश्वनी ने अपने भाई राहुल, आशीष व पिता रामकिशोर उर्फ पप्पू कश्यप को बुला लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई की और अश्वनी ने ट्रैक्टर चढ़ाकर पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद सीओ अलीगंज विक्रांत द्विवेदी पहुंचे। तनाव को देखते हुए अलीगंज, नयागांव, जसरथपुर थाने से पुलिस बल बुलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अपराध विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि जुताई के रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। इसमें वृद्ध की मौत हुई है। हत्या के आरोप लगाए गए हैं। इसके आधार पर पिता-पुत्रों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस से आरोपी अश्वनी कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। 

गांव ताजपुर अद्दा निवासी रामसेवक की हत्या गांव के ही सतेंद्र के खेत में की गई। यह खेत अलीगंज और राजा का रामपुर थाना क्षेत्रों की सीमा पर है। पहले राजा का रामपुर पुलिस पहुंची और इसे अलीगंज क्षेत्र बता दिया। इसके बाद अलीगंज पुलिस ने अपना क्षेत्र होने से इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों थानों की पुलिस घंटे भर तक उलझी रही। बाद में लेखपाल को बुलाकर सीमा विवाद का निस्तारण कराया गया। 

आग किसने लगाई, उठा सवाल

रामसेवक की हत्या करने के बाद आरोपी अश्वनी के मकान में आग किसने लगाई, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। अश्वनी पक्ष आग लगाने का आरोप अनिल शर्मा पक्ष पर लगा रहा है। जबकि अनिल शर्मा का कहना है कि पिता की हत्या के बाद घटनास्थल से हटकर नहीं गया और बड़ा भाई अनेकपाल दिव्यांग है। सीओ ने बताया कि आगजनी को लेकर अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें