अवैध रूप से भारत में घुसे बांग्लादेशी नागरिकों के लिए मथुरा पनाहगार बनता जा रहा है। आए दिन अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी लोग पकड़े जा रहे हैं। इससे धर्मनगरी की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है।
गुरुवार को बलदेव पुलिस ने जटौरा मार्ग से 13 महिलाएं, पुरुष और बच्चों को पकड़ा है। पकड़े गए सभी बांग्लादेशी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और खुफिया विभाग इन सभी से पूछताछ कर रही है।
बलदेव पुलिस को सूचना मिली कि जटौरा मार्ग पर बंगलादेशी झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर तीन पुरुष, पांच महिलाएं और पांच बच्चों को पकड़ लिया। इन सभी को पुलिस थाने ले आई। बांग्लादेशी पकड़े जाने की खबर पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
आईबी, एलआईयू और बलदेव पुलिस फिलहाल इन सभी से पूछताछ कर रही है। इन सभी से आईडी और आने का कारण भी पूछा गया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ करने की बात कर रही है, पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी या फिर कोई और इसके लिए खुफिया विभाग और पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।