फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लापरवाही ने ली जान, नर्स के हाथ से छूटकर जमीन पर गिरा नवजात

Fri, 28 Sep 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
मृतक नवजात के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि बाद में परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन

  
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव बरौलिया निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पत्नी अर्चना देवी को प्रसव के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार रात भर्ती कराया। अर्चना ने रात करीब 12 बजे बेटे को जन्म दिया। अर्चना के अनुसार रात में बच्चा नर्स के हाथ से जमीन पर गिर गया। इससे सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। 

अस्पताल प्रशासन की ओर से रात में इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई और बच्चे को उससे अलग रखा गया। सुबह मृत बच्चा पैदा होने की बात उन्हें बताई गई।  बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने अस्पताल के बाहर जमा होकर दो घंटे तक हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किया हंगामा

हास्पिटल में मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हंगामा की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। हालांकि परिजनों की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। न ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने गांव ले जाकर शव को दफना दिया।  

प्रसूता की बिगड़ी हालत
 
बच्चे की मौत की खबर ने अर्चना को झकझोर दिया। अर्चना ने भी निजी नर्सिंग होम के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसी बीच उसकी हालत बिगड़
गई। परिजन निजी नर्सिंग होम ने महिला को जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां करीब एक घंटा तक चले उपचार के बाद अर्चना को सैफई रेफर कर दिया गया।  

महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था। सुबह जब परिजनों से अस्पताल का बिल भुगतान करने के लिए कहा गया तो वह दबाव बनाने के लिए हंगामा करने लगे। बच्चा जमीन पर गिरने की बात गलत है।  
डॉक्टर अंकिता सिंह, दीप हॉस्पीटल  

- नर्सिंग होम में हंगामा होने की सूचना पर पुलिस गई थी। परिजनों ने आरोप तो लगाए, लेकिन पुलिस को तहरीर नहीं दी। न ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।  
जसवीर सिंह सिरोही, कोतवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें