फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 'पिता' बन व्हाट्सऐप पर चैटिंग कर आरोपी को दबोचा, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 03 Mar 2019 07:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Whatsapp
विज्ञापन

न्यू आगरा क्षेत्र से बहला-फुसलाकर अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने तीन दिन में ढूंढ निकाला। 12वीं का छात्र उसे ले गया था। पुलिस ने छात्र से व्हाट्सऐप चैट की। पुलिस बातों में उलझाकर उस तक पहुंच गई।

विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा है। 25 फरवरी को वो घर से बाजार खरीदारी के लिए गई थी। तभी लापता हो गई। परिजनों ने 12वीं कक्षा के एक छात्र पर बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। 

पुलिस तलाश में लग गई। आगरा कैंट स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दोनों साथ नजर आए। छात्र अपने घरवालों से फोन पर बात नहीं करता था। जब कभी उसे बात करनी होती थी तो व्हाट्सऐप चैट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने छात्र के पिता का मोबाइल कब्जे में ले लिया। इसके बाद व्हाट्सऐप पर पिता की तरह चैटिंग शुरू कर दी। इसमें उसने कबूल कर लिया कि वो किशोरी के साथ है। वो मथुरा में एक दिन रुकने के बाद हरिद्वार चले गए हैं। पुलिस हरिद्वार पहुंची। मगर, वह दिल्ली चला गया।

पुलिस दिल्ली आई। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर दोनों को पकड़ लिया। किशोरी के बयान दर्ज कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी 17 साल का है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें