फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सराफा का 1.50 करोड़ का सोना किया गायब, चोरी के माल से खरीदी लग्जरी कार; महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 07:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सर्राफ सोना गलाई का काम करते हैं। महाराष्ट्र निवासी कारीगर सूरज आनंदा काम करने आया था। 21 जून को उसे 1 किलो 70 ग्राम सोना श्री ज्वैलर्स के यहां पहुचाने के लिए दिया। वह डेढ़ करोड़ से अधिक का सोना लेकर गायब हो गया और फोन भी बंद कर लिया था। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सर्राफ का एक किलो 70 ग्राम सोना चोरी कर भागने के मुख्य आरोपी सूरज की बुआ के बेटे दिलीप फूलचंद वायदंडे को भी कोतवाली थाना पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक लग्जरी कार, 115.30 ग्राम सोना, एक मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद किए। अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसीपी कोतवाली देवेंद्र कुमार ने बताया कि 25 जून 2025 को राजा माेरे ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनकी छोटी बंबई के नाम से कश्मीरी बाजार में दुकान है। मजदूरों की मदद से सोना गलाई का काम करते हैं। 8 जून 2025 से महाराष्ट्र के जिला सांगली विभूतवाड़ा निवासी कारीगर सूरज आनंदा काम करने आया था। 21 जून को उसे 1 किलो 70 ग्राम सोना श्री ज्वैलर्स के यहां पहुचाने के लिए दिया। वह सोना लेकर गायब हो गया और फोन भी बंद कर लिया था। 

पुलिस ने 4 सितंबर 2025 को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचना में पता चला कि आरोपी अपनी बुआ के घर रुका था, कुछ सोना अपने फुफेरे भाई को दे दिया। पुलिस टीम ने 18 मार्च को महाराष्ट्र के जिला सतारा के पुसेगांव से बेलबेडी गांव निवासी सूरज की बुआ के बेटे दिलीप फूलचंद वायदंडे को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सूरज उसके मामा का लड़का है। वह सर्राफ का सोना लेकर उसके पास आया था। उसने सोने के लालच में उसे अपने पास रख लिया। उससे मिले सोने से एक लग्जरी कार खरीद ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें