करहल। थाना पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी मिला।
थाना पुलिस ने सुनील उर्फ सनी उर्फ लुक्का निवासी गांव कैरावली पर आपराधिक गतिविधि व गिरोह बनाकर अपराध करने के मामले दर्ज होने के चलते गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। तब से वह वांछित चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि बुधवार को एसआई संजीव कुमार ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर के वांछित सुनील को घिरोर रोड रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और कारतूस मिले। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद