फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा में पुलिस और एसटीएफ ने बरामद किया चार करोड़ रुपये का गांजा, नौ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 03 Sep 2022 10:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा है। इस मामले में नौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीन वाहन भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
तस्करों की बोलेरा गाड़ी और बरामद गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा खपाने के लिए जा रही गांजे की बड़ी खेप मगोर्रा पुलिस और एसटीएफ ने पकड़ी है। राजस्थान के भरतपुर से 15 कुंतल गांजा तीन वाहनों में ले जाया जा रहा था। पुलिस और एसटीएफ ने अंतरराज्यीय नौ गांजा तस्करों को पकड़ा है। पकड़े गांजे की कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मथुरा में थाना मगोर्रा पुलिस और एसटीएफ ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। राजस्थान के भरतपुर से 15 कुंतल गांजा तीन वाहनों में ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसटीएफ ने शुक्रवार रात को अंतरराज्यीय गिरोह के नौ गांजा तस्करों को पकड़ लिया। वाहनों से बरामद गांजे की कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई है। 

दो कारों और ट्रक से बरामद हुआ गांजा 

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भरतपुर की तरफ से गांजे की बड़ी खेप मथुरा होकर आगरा जा रही है। गांजा कार, बोलेरो और ट्रक में ले जाया जा रहा है। पुलिस और एसटीएफ के सिपाहियों ने तस्करों की घेराबंदी की। तीनों वाहनों को आते ही रोक लिया गया। 


 

विज्ञापन

गांजा तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को देख तस्कर भागने लगे। पुलिस और एसटीएफ ने पीछा कर नौ तस्करों को दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इतनी बड़ी गांजे की खेप की सप्लाई कहां-कहां होनी थी।

यह गांजा तस्कर चढ़े हत्थे

मोहम्मद आलम, फुरकान, जुबैर आलम, बाबू, मुनाजिर, इरशाद, फिरोज (सभी निवासीग बरैंठा, थाना मानठेर मुरादाबाद), विनय उर्फ भूरा निवासी कैलाश मंदिर, रोड सरोज विहार कॉलोनी, थाना सिकंदरा आगरा और सतीश निवासी जयपुर, थाना जयपुर, कोरापुर (ओडिशा)।

आगरा के साथ मुरादाबाद में खपाना था गांजा

ओडिशा से गांजा की तस्करी बड़े स्तर पर होती है। यहां से अधिकतर गांजा छत्तीसगढ़, यूपी, आंध्र प्रदेश आदि प्रदेशों में सप्लाई भी होता है। माना जा रहा है कि यह खेप ओडिशा से राजस्थान के रास्ते मथुरा होकर जा रही थी। आगरा के अलावा यह गांजा मुरादाबाद में खपाया जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें