फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज ट्रेन रहेगी निरस्त

Thu, 15 Feb 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कानपुर-कासगंज के मध्य जाने वाले यात्री पहले गाड़ियों की स्थिति को जान ले उसके बाद ही अपना सफर करें। कानपुर-कासगंज रेलवे ट्रैक पर गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को नाॅन इंटरलाॅकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज ट्रेन को निरस्त किया है। वहीं एक ट्रेन को शार्ट ओरिजिनेशन किया है और ट्रेन को आधा घंटा विलंब से चलाया जाएगा। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरसहायगंज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किए जाने के चलते 15 फरवरी को ब्लॉक दिया जाएगा। जिसके कारण 05344 फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15037 कानपुर-अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस गाड़ी 15 फरवरी को फर्रुखाबाद स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी कानपुर अनवरगंज से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी। उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस गाड़ी को 15 फरवरी को खुदागंज रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट नियंत्रित कर संचालन किया जागा। जो यात्री इस मार्ग पर अपनी यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, वह ट्रेनों की स्थिति के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें