फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में नए साल पर पुलिस अलर्ट, हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं

Sat, 29 Dec 2018 07:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
आगरा में नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पैदल गश्त से लेकर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पर थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


साल 2019 के स्वागत के लिए लोगों ने तैयारी कर ली है। विभिन्न कालोनी, मोहल्लों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लोग सुरक्षित निकलें, उनके साथ आपराधिक घटना न हो, इसके लिए थाना पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

पुलिस सड़कों पर चेकिंग करेगी। बैरियर लगाए जाएंगे। तेज गति और शराब पीकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सड़क पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को पकड़कर थाने ले आएगी। 
विज्ञापन


छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए भी जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। थाना पुलिस के अलावा यातायात पुलिस को भी लगाया गया है। होटल, रेस्टोरेंट, बाजार, माल आदि में चेकिंग भी की जाएगी। इसके लिए डॉग स्क्वॉयड  को लगाया गया है।
विज्ञापन


यहां रहेगी पुलिस तैनात

शहर के सदर बाजार, राजामंडी बाजार, संजय प्लेस, कारगिल चौराहा, शाहगंज, माल रोड, फतेहाबाद रोड पर पुलिस तैनात रहेगी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें