राणा सांगा जयंती के अवसर पर आगरा में होने वाली रक्त स्वाभिमान रैली क, लिए बड़ी संख्या में क्षत्रिय एकत्रित हो रहे हैं। इसे लेकर पुलिस अलर्ट है। वहीं एमजी रोड पर सुबह 7 बजे से सूरसदन से सेंट जोंस के मध्य वाहनों पर प्रतिबंध कर दिया गया है।
रक्त स्वाभिमान रैली के कारण एमजी रोड पर सुबह 7 बजे से सूरसदन से सेंट जोंस के मध्य वाहनों पर प्रतिबंध किया गया । डायवर्जन रैली की समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
हाईवे-19 से होकर आने वाला कोई भी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर आदि वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, खंदारी चौराहे, भगवान टाॅकीज चौराहे, पत्थर घोड़ा, चौकी तोरा, थाना बमरौली कटारा, चौकी बिन्दु कटरा, एकता चौकी और बोदला से शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। संबंधित चौकी प्रभारी के साथ यातायात पुलिस इसको सुनिश्चित करेगी।
दिल्ली एवं मथुरा की तरफ से आने वाले यातायात हाईव-19 से फिरोजाबाद कानपुर की तरफ निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इसी प्रकार इटावा फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले यातायात एनएच-19 से यथावत चलता रहेगा। फतेहाबाद, शमसाबाद, सिटी की ओर से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर जाने के लिए माल रोड, फतेहाबाद रोड का इस्तेमाल कर कुबेरपुर से चढ़ कर अपने गन्तव्य के लिए जा सकेंगे।